
Latest News: Congress ने 5 राज्यों के चुनावों के लिए कसी कमर
Priyanka Gandhi को मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ,4 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Priyanka Gandhi : Congress ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi वाड्रा को असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सौंपी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, असम से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ सप्तगिरि उलाका, इमरान मसूद और श्रीवेला प्रसाद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
2026 में होने वाले इन विधानसभा चुनावों के जरिए कांग्रेस एक बार फिर कमबैक की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी बेरोजगारी, मनरेगा जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षित कर सकती है। हालांकि कांग्रेस के सामने संगठन से लेकर गठबंधन की पार्टियों को मजबूत करना एक चुनौती होगी।
Congress के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में केरल के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में सैयद नासिर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। यशोमती ठाकुर, जी सी चंद्रशेखर और अनिल कुमार यादव को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। Congress
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























