
Haryana CM Naib Saini साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा
युवाओं को नशे के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खास संदेश देने की कोशिश
चंडीगढ़, 26 अगस्त: (विश्ववार्ता) monsoon session of Haryana Vidhan Sabha का आज तीसरा दिन है। इस बीच CM Naib Saini साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ स्पीकर, अन्य मंत्री और विधायक भी साइकिल से ही विधानसभा आए। दरअसल, सीएम और स्पीकर व मंत्रियों-विधायकों की तरफ से हरियाणा के युवाओं को नशे के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खास संदेश देने की कोशिश की गई। हरियाणा सरकार इसके लिए लगातार मुहिम चला रही है और यह साइकिलिंग भी इसी का हिस्सा है।
CM Naib Saini
गाड़ी छोड़ साइकिल चलाकर विधानसभा आने पर सीएम नायब सैनी ने कहा, “व्यायाम तो इंसान की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। व्यायाम से ही इंसान एक्टिव होता है, पीएम मोदी का भी आह्वान है कि फिट इंडिया और स्वस्थ इंडिया. अगर हम योग करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे तो विकास की गति आगे बढ़ेगी। हमारे हरियाणा के युवा नशे की तरफ न बढ़कर खेलों की तरफ बढ़ें। हरियाणा सरकार इस दिशा में जागरूक करने का काम कर रही है।”
Haryana Vidhan Sabha
सीएम सैनी ने आगे कहा, ”हमारा युवा हमारे देश और राज्य की संपत्ति है और बहुत सारे लोग इस संपत्ति को खत्म करना चाहते हैं। नशा युवाओं को खराब करता है और इसका प्रभाव उनके परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण इंसान गरीबी रेखा के नीचे चला जाता है और धीरे-धीरे उसका शरीर समाप्त हो जाता है। हम राज्य में साइकिल यात्रा और मैराथन यात्रा कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि युवा जागरूक हो और युवाओं में इसके प्रति जागरूकता आ रही है और वो इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।”
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























