
चूरू चूरू के रतनगढ़ में वायु सेना फाइटर प्लेन क्रैश
2 लोगों के मौत की पुष्टि की
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस की दी।
जानकारी मिलते ही ही पुलिस की एक टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंच गई ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और आगे की जांच में मदद मिल सके. फिलहाल पायलट की पहचान और विमान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।