China’s की सबसे खतरनाक खोज, अब Robot देगा बच्चे को जन्म …
कैसे बच्चे पैदा करेगा रोबोट ?
जन्म देने में सक्षम ह्यूमनॉइड रोबोट
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता)क्या होगा अगर रोबोट बच्चे पैदा कर सकें? शायद आपको यकीन न आ रहा हो, लेकिन साइंस के दम पर ऐसा भविष्य में मुमकीन होने की संभावना हो सकती है। बता दें बीजिंग में 2025 के ‘World Robot Conference’ में काइवा टेक्नोलॉजी के संस्थापक डॉ. झांग किफेंग (Dr. Zhang Qifeng) ने बताया कि एक ऐसा रोबोट तैयार किया जा रहा है, जो इंसानी बच्चे को जन्म दे सकता है. यानी अब जल्द ही दुनिया का पहला “प्रेगनेंसी रोबोट” बनने वाला है।
How Will A Robot Give Birth To Children?
डॉ. झांग किफेंग ने बताया कि हम ऐसा रोबोट तैयार करने जा रहे हैं, जो इंसानों की तरह 9 से 10 महीने में बच्चे पैदा करने के लिए सक्षम होगा. दरअसल रोबोट में इंसानों की तरह आर्टिफिशियल गर्भ (Artificial Womb) होगा, जिसमें भ्रूण (Fetus) के विकास के लिए पोषण देने के लिए वही सिस्टम होगा, जो महिलाओं के गर्भाशय में होता है. यानी रोबोट के गर्भ में बच्चे को एमनियोटिक फ्लूड से लेकर सभी जरूरी पोषक तत्व दिए जाएंगे, जो बच्चे के विकास के लिए अनिवार्य होते हैं. कुल मिलाकर कहें, तो रोबोट के गर्भ में बच्चा वैसे ही पलेगा-बढ़ेगा, जैसे वह मां के पेट में पलता है।
रोबोट के पेट में एक विशेष नली होगी, जिसके जरिए भ्रूण को ऑक्सीजन और पोषण दिया जाएगा। यह प्रक्रिया ठीक वैसी ही होगी जैसी किसी इंसानी मां के गर्भ में होती है। डा. झांग के अनुसार, आर्टिफिशियल वूम्ब तकनीक पहले से विकसित हो चुकी है, अब इसे केवल रोबोट में लागू करना बाकी है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























