चंडीगढ के इस सैक्टर मे मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ मे देर रात सैक्टर-44 पैट्रोल पंप के पीछे स्थित जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सैक्टर-34 थाना प्रभारी और डीएसपी जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक मोबाइल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सैंपल जब्त किए।
सैक्टर-45 निवासी कौशल वर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह सैक्टर-44 पैट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तभी जंगल से तेज बदबू आने पर वह भीतर गया।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है और बैग में मिले कपड़ों के आधार पर सुराग तलाशे जा रहे हैं। थाना प्रभारी, सैक्टर 34 ने कहा कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य फोरैंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। कंकाल की पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग करवाई जाएगी।























