
अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर की एयरस्ट्राइक
Chabahar Port पर US Missile Attack से भारत को लगा बड़ा झटका ?
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी टावर ढहने का दावा किया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसकी तस्वीर साझा की। Chabahar Port पर US Missile Attack से भारत को लगा बड़ा झटका? क्या रुक जाएगी Oil Supply? अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह पर भीषण मिसाइल हमला कर तबाही मचा दी है, जिससे भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
चाबहार बंदरगाह पहले भी कई बार अमेरिकी हवाई हमलों के निशाने पर रहा है। इस बार हुए हमले के बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने बंदरगाह पर तीसरे दौर की एयरस्ट्राइक की पुष्टि की, लेकिन निगरानी टावर के ढहने को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
चाबहार को भारत के लिए भी बेहद अहम माना जाता रहा है. भारत ने साल 2017-18 से चाबहार बंदरगाह में निवेश शुरू किया था. लेकिन भारत ने इस साल अपने केंद्रीय बजट में इसके लिए कोई रक़म जारी नहीं की है । पिछले साल के बजट में भारत ने चाबहार बंदरगाह के लिए चार सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























