
उल्लेखनीय है कि यह नोटिस ऐसे समय लाया जा रहा है, जब पार्टी की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में 6 मार्च से कोलकाता में धरने पर बैठी हुई हैं।
इससे पहले ममता बनर्जी पिछले महीने राज्य में SIR से प्रभावित परिवारों के साथ नई दिल्ली आई थीं। उस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाए जाने वाले किसी भी महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए तैयार है। Latest Hindi News,
मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही होती है। इसके लिए ‘साबित दुर्व्यवहार’ या ‘अक्षमता’ को आधार बनाना होता है। यह प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है। इसे पास कराने के लिए सदन के कुल सदस्यों के बहुमत और मौजूद व वोट देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। Chief Election Commissioner, ‘
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















