
पंजाबी युवक की Canada में मौत; परिवार पर टूटा दुखो का पहाड
– तीन साल पहले अच्छे भविष्य के सपने लेकर विदेश गया था
चंडीगढ़, 15 अप्रैल, 2026 (वर्ल्ड न्यूज़): जालंधर से कनाडा में पढ़ाई करने गए एक स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक मॉन्ट्रियल शहर में रह रहा था। उसकी पहचान आकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस बारे में कनाडा में रहने वाली बहन ने बताया कि आकाशदीप 2023 में अच्छे भविष्य के सपने लेकर कनाडा आया था। आकाशदीप की मौत के बाद उसके गांव में शोक की लहर है।
मृतक आकाशदीप की बहन ने बताया कि आकाशदीप 7 अप्रैल को हमेशा की तरह कॉलेज गया था। वहां से आने के बाद वह अपने कमरे में आराम कर रहा था, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उसके रूममेट को पता चला, वे उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आकाशदीप के परिवार की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। परिवार ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए भारी भरकम ‘स्टडी लोन’ लिया था। अब परिवार ने न सिर्फ़ अपना बेटा खो दिया है, बल्कि वे कर्ज़ के भारी बोझ से भी जूझ रहे हैं। कनाडा में अंतिम संस्कार और कानूनी कागज़ात के खर्च को देखते हुए, लोकल कम्युनिटी ने ‘गो फंड मी’ कैंपेन शुरू किया है। बहन ने बताया कि आकाशदीप का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है। उसकी बॉडी को इंडिया ले जाने के लिए पैसे की ज़रूरत है और वे ऑनलाइन पैसे जमा कर रहे हैं। परिवार ने लोगों से पैसे की मदद करने की अपील की है। Canada
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















