• Latest
  • Trending
  • All

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

April 3, 2025

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

May 25, 2026

Chandigarh में खुलेआम शराब परोसने वालों पर एक्शन

May 25, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को Padma Shri Award 2026 से किया गया सम्मानित

May 25, 2026
?????????????????????????????????????????????????????????

Haryana में बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल! 24 IAS/HCS अधिकारियों को किया इधर-उधर 

May 25, 2026

‘Mukhyamantri Swasthya Yojana’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026

 Punjab News :  पंजाब मे मई की इस तारिख को गजटेड छुट्टी घोषित

May 25, 2026

आज सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, देखिये जल्दी

May 25, 2026

भारत के इस पडोसी देश मे खसरे के फैलने से इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार

May 25, 2026

Australian Foreign Minister पेनी वोंग आज क्वाड मीटिंग के लिए आएंगी नई दिल्ली 

May 25, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Heatwave Alert: अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में जारी रहेगा हीटवेव का कहर

May 25, 2026

Punjab के इस जिले के मेयर और और Punjabi Singer Diljit Dosanjh को मिला धमकी भरा E-Mail

May 25, 2026

पंजाब में आज से सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों का समय बदला

May 25, 2026
Punjabi News
English News
Monday, May 25, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

by Wishav Warta Hindi Team
April 3, 2025
in Uncategorized

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

‘पंजाब माइनर मिनरल नीति’ में संशोधनों को मंजूरी

चंडीगढ़, 3 अप्रैल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में अवैध खनन को रोकने और रेत व बजरी की कीमतों को और कम करने का रास्ता साफ कर दिया।
इस संबंध में निर्णय यहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब राज्य माइनर मिनरल नीति’ में संशोधन करने के लिए सहमति दे दी है। इसका उद्देश्य बाजार में कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाना, अवैध खनन और भ्रष्टाचार को कम करना, राज्य का राजस्व बढ़ाना और खनन क्षेत्र में संभावित एकाधिकार को खत्म करना है। यह संशोधन क्रशर माइनिंग साइट्स (सी.आर.एम.एस.) से संबंधित है, जिसके तहत क्रशर मालिक, जिनके पास बजरी वाली जमीन है, अब खनन लीज प्राप्त कर सकेंगे। इस कदम से अन्य राज्यों से खनन सामग्री की अवैध परिवहन पर रोक लगने की संभावना है। इससे बाजार में कुचली हुई रेत और बजरी की उपलब्धता बढ़ेगी, जो राज्य में विकास गतिविधियों के लिए आवश्यक है। इसी तरह लैंडऑनर माइनिंग साइट्स (एल.एम.एस.) के तहत रेत वाली जमीनों के मालिकों को सुविधा होगी और वे खनन लीज के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा खनन सामग्री को सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों पर खुले बाजार में बेच सकेंगे।

पहले जमीन मालिकों की सहमति न होने के कारण कई खनन स्थल कार्यशील नहीं थे, क्योंकि जमीन मालिक अपनी जमीन से किसी अज्ञात व्यक्ति को खनन की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं होते थे। एल.एम.एस. की शुरुआत से कार्यशील खनन स्थलों की संख्या बढ़ेगी, जिससे बाजार आपूर्ति बढ़ने के साथ-साथ राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। यह कदम खनन क्षेत्र में एकाधिकार को खत्म करेगा।

इसके अलावा, डिप्टी कमिश्नरों को सरकारी और पंचायती जमीनों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करने का अधिकार दिया गया है, क्योंकि वे इन जमीनों के संरक्षक होते हैं। यह बदलाव प्रक्रिया को सुचारु बनाएगा और सरकारी जमीनों पर खनन स्थलों के संचालन को तेज करेगा।
मंत्रिमंडल ने दोहराया कि पंजाब सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये संशोधन न केवल खनन के हितधारकों की जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि पूरे राज्य में खनन गतिविधियों के कानूनी और पारदर्शी संचालन के लिए एक उपयुक्त ढांचा भी स्थापित करेंगे। इस नीति का लक्ष्य पर्यावरण और नियामक मानकों को बनाए रखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रस्ताव को मंजूरी
इसी तरह ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। यात्रा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिसमें वातानुकूलित यात्रा, आरामदायक आवास और भोजन-पान की व्यवस्था आदि सुविधाएं शामिल होंगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को स्मृति-चिन्ह के रूप में उपहार भी दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि 50 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना हर जाति, धर्म, आय और क्षेत्र के लोगों के लिए है। पंजाब के सभी शहरों और गांवों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यात्रा का उद्देश्य राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मूर्त रूप देना है और इसमें सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों की यात्राएं शामिल होंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान सत्संग और कीर्तन आदि धार्मिक गतिविधियां भी होंगी। यात्रा पूरी होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है और यदि जरूरत पड़ी तो इसे और बढ़ाया जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के लिए पंजीकरण अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू होगा और यात्रा मई में शुरू होगी।

स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ को हरी झंडी
मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ (विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का प्रयास) लागू करने के लिए हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारी राज्य भर के ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे और विद्यार्थियों को अपने जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। यह पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले राज्य के 80 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में शुरू होगा और प्रत्येक अधिकारी को पांच साल के लिए स्कूल आवंटित किया जाएगा, चाहे इस दौरान उनकी तैनाती कहीं भी हो। इस कदम से आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारियों का विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद होगा, जिससे शिक्षा का माहौल और अधिक अनुकूल होगा। ये अधिकारी जहाँ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा देंगे, वहीं शिक्षकों के कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। ये अधिकारी इन स्कूलों के विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये अधिकारी बॉस के रूप में नहीं, बल्कि मार्गदर्शक के रूप में प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्वैच्छिक होगा और इसमें रुचि रखने वाले अधिकारियों को अपनी पहले से निर्धारित ड्यूटी के साथ-साथ इस कर्तव्य को निभाना होगा।

Tags: Cabinet led by the Chief Minister clears the way to further reduce the prices of sand and gravel www.wishavwarta.in
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Punjab Vigilance Bureau ने अप्रैल में रिश्वत के 10 मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा

by Wishav Warta Hindi Team
May 19, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Punjab Vigilance Bureau ने अप्रैल में रिश्वत के 10 मामलों...

 पंजाब के मुख्यमंत्री और BJP अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली

by Wishav Warta Hindi Team
May 13, 2026
0

 पंजाब के मुख्यमंत्री और BJP अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क चंडीगढ़, 13 मई, (विश्ववार्ता)–...

Health News:  कोटा के अस्पताल में हुई मौतों की जांच

by Wishav Warta Hindi Team
May 11, 2026
0

Health News:  कोटा के अस्पताल में हुई मौतों की जांच 20 से ज़्यादा दवाओं पर बैन जयपुर, 11 मई (विश्व...

Punjab Vigilance ने पूर्व MLA अमरजीत सिंह संदोआ को समन भेजा

by Wishav Warta Hindi Team
May 8, 2026
0

Punjab Vigilance ने पूर्व MLA अमरजीत सिंह संदोआ को समन भेजा – विजिलेंस ने उन्हें आज पेश होने के लिए ...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

May 25, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

May 25, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : DivinderJeet@wishavwarta.in

Recent

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द चंडीगढ़, 25...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA