दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
ई-मेल से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट पर
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। तीनों स्कूलों में बम निरोधक दस्ते मौजूद हैं। इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल, द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी स्थित एक स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस मामले की जाँच कर रही है और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।























