Punjab News :जीकरपुर मे दिल दहलाने वाली वारदात
कई दिनो से लापता युवती का शव खेतो मे मिलने से मचा हडकंप
इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 11 मार्च (विश्ववार्ता) मोहाली जिले के जीरकपुर से बडी खबर सामने आ रही है जहां कई दिनो से लापता युवती का शव खेतो मे मिलने से हडकंप मच गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना चार दिन पहले की है जब एक 23 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। जिसके बाद आज युवती का शव बनूर के पास खेतों में मिला है।
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। मृतक युवती की पहचान मिताली के नाम से हुई है। परिजनो के अनुसार 7 मार्च को उनकी बेटी को कार सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। उसने 8 मार्च को जीरकपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मिताली जीरकपुर की बादल कॉलोनी में रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। पिता सोहन लाल ने बताया कि अगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो मताली आज जिंदा होती।























