
पूर्व मंत्री Bikram Majithia आज फिर होंगे कोर्ट में पेश
चंडीगढ़, 13 अगस्त: (विश्ववार्ता) आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Majithia की ज़मानत याचिका पर आज कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि कल भी सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी थी और कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई आज यानी 13 अगस्त को फिर से तय की थी। इसके साथ ही, बता दें कि जेल में बैरक बदलने की याचिका पर सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की गई है।
Bikram Majithia
गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में Bikram Majithia को 25 जून को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। इस बार ज़मानत न मिलने के कारण बिक्रम सिंह मजीठिया को रक्षाबंधन जेल में ही मनाना पड़ा। उनकी बहन हरसिमरत कौर बादल उन्हें राखी बांधने जेल आईं, लेकिन हरसिमरत ने जेल अधिकारियों पर राखी बांधने के लिए काफी मशक्कत कराने का आरोप लगाया।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















