वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद
प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में किया हाईवे जाम
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) बिहार में प्रस्तावित वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों ने इसे “वोट बंदी” करार देते हुए बुधवार को बिहार बंद बुलाया है. जिसका असर पूरे राज्य में दिखा रह है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव के साथ सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे.
वहीं बेगूसराय में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जहानाबाद में भी विपक्षी दलों ने मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोक कर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर आंदोलनकारियों को ट्रैक से हटाया. वहीं दरभंगा में विपक्षी दलों के समर्थकों ने नमो भारत ट्रेन को रोक जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं.























