National News: आज इस देश के प्रधानमंत्री अपनी पत्नी सहित आ रहे है भारत की यात्रा पर
तीन दिवसीय दौरा आज से होगा शुरू
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। छह सितंबर तक की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री तोबगे अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ अयोध्या और गया जाएंगे। इसके बाद दिल्ली आकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। bhutan s prime minister tshering tobgay come india go
इससे पहले तोबगे 20-21 फरवरी को भारत आए थे। उन्होंने यहां नई दिल्ली में ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (एसओयूएल) सम्मेलन हिस्सा लिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी एक के बाद एक यात्रा भारत और भूटान के बीच जारी घनिष्ठ सहयोग और मजबूत संबंधों को रेखांकित करती है।्
























