
चंडीगढ, 19 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) गुजरात के भावनगर जिले के घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में नकली शराब (लट्ठाकांड) पीने की आशंका से हड़कंप मच गया है। गत 16 अगस्त की रात को शराब पार्टी करने के बाद संदिग्ध नकली शराब पीने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके अन्य 6 दोस्तों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान अस्पताल में इलाज करा रहे और दो युवकों ने दम तोड़ दिया है, जिससे इस दुखद घटना में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 हो गई है। इस गंभीर मामले की जांच अब स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) को सौंप दी गई है। Bhavnagar after drinking
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























