चंडीगढ, 5 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना आज नई दिल्ली में मीडिया से पहली बार वर्चुअल संवाद करने की संभावना है। दक्षिण एशिया के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब (एफसीसी साउथ एशिया) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में वह अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बात करेंगी।शेख हसीना के दिल्ली से संभावित वर्चुअल प्रेस मीट पर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को होने वाले हसीना के इस संबोधन पर बांग्लादेश ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा है। तारिक सरकार में विदेश राज्यमंत्री शमा उबैद ने भारत सरकार से उन मीडिया रिपोर्ट पर चीजें साफ करने को कहा है, जिनमें शेख हसीना के 5 अगस्त को दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करने का दावा किया गया है। शमा का कहना है कि हम नई दिल्ली के साथ अच्छे संबंधों के तरफदार हैं। ऐसे में हम नहीं चाहते कि इसका द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर पड़े। Bangladesh’s former Prime Minister Sheikh Hasin will hold a press conference in New Delhi today after two years
बीएसएस न्यूज के मुताबितक, शमा ओबेद इस्लाम ने सोमवार को ढाका में कहा कि हमने शेख हसीना के कार्यक्रम के बारे में सुना है। बांग्लादेश सरकार को उम्मीद है कि भारत इस कथित कार्यक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा। दोनों देशों के हित अपने संबंधों को बनाए रखने और मजबूत करने में हैं। ऐसे कार्यक्रम संबंधों पर विपरित असर डाल सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/