
Asian Games-2026का शानदार हुआ आगाज
स्टार शूटर मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा थामे भारतीय दल कि की अगुआई
उद्घाटन समारोह में दिखी भारत की शानदार मौजूदगी
चंडीगढ, 19 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)जापान के नागोया में शनिवार को 20वें एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज हो गया। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हाई-टेक थीम पर आयोजित उद्घाटन समारोह में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए। करीब दो घंटे चले समारोह के साथ एशिया के इस बड़े खेल आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई।
उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। भारतीय दल की एंट्री ओपनिंग सेरेमनी के सबसे खास पलों में रही। मनु भाकर और पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे रहे। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पूरे उत्साह के साथ मार्च करते हुए स्टेडियम में पहुंचे।
तिरंगे के साथ भारतीय दल की यह तस्वीर एशियन गेम्स के मंच पर देश की मौजूदगी को खास बनाने वाली रही। मनु भाकर के लिए यह एशियन गेम्स में तीसरी भागीदारी है। वह पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं। वहीं पवन सेहरावत 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















