National News: Aam Aadmi Party 1 अगस्त को दिल्ली में E-20 के खिलाफ ‘नेशनल टाउनहॉल’ करेगी – Arvind Kejriwal
– लोग कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले टाउनहॉल में खुद जाकर या ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं –Kejriwal
– ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 पर WhatsApp करें, दिए गए लिंक से कभी भी प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं –Kejriwal
– एक्सपर्ट्स, गाड़ी मालिक और E-20 में दिलचस्पी रखने वाले लोग टाउनहॉल में अपने विचार शेयर करेंगे और आगे की स्ट्रैटेजी बनाएंगे –Kejriwal
– जब युवाओं ने एकजुट होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, अब हमें E-20 पर भी मिलकर आवाज उठानी होगी –Kejriwal
– प्रधानमंत्री से अपील, E-20 का मुद्दा बड़ा होने से पहले इस मुद्दे को पेपर लीक की तरह सुलझाएं –Kejriwal
दिल्ली, 28 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी मकसद से पार्टी आने वाले 1 अगस्त यानी शनिवार को सुबह 11:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘E-20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल’ करने जा रही है। AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बताया कि लोग इस टाउनहॉल में खुद आकर या ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। ऑनलाइन जुड़ने के लिए शुक्रवार तक 8588833212 नंबर पर WhatsApp करना होगा और शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद भेजे गए लिंक को खोलकर कभी भी प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट, गाड़ी मालिक और E-20 में दिलचस्पी रखने वाले लोग टाउनहॉल में अपने विचार शेयर करेंगे और आगे की स्ट्रैटेजी बनाएंगे।
सोमवार को AAP हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई दी और कहा कि देश के युवाओं ने एक घमंडी सरकार गिरा दी और धर्मेंद्र प्रधान को लोगों के सामने इस्तीफा देना पड़ा। अब प्रधानमंत्री से रिक्वेस्ट है कि E-20 का मसला अपने हाथों से सुलझाएं। लोग बहुत परेशान हैं। लोगों की गाड़ियां और माइलेज खराब हो रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री से रिक्वेस्ट है कि इस मुद्दे के बड़ा होने से पहले वे खुद आगे आकर इसका हल निकालें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि E-20 के मुद्दे पर देश के सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए हम इस शनिवार को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ प्रोग्राम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे। यह दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा। जो लोग दिल्ली और आस-पास के शहरों से हैं और खुद आ सकते हैं, वे सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच जाएं। वहीं, जो लोग दिल्ली के बाहर से हैं और खुद नहीं आ सकते, ऐसे हजारों लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑनलाइन जुड़ने के लिए आपको फोन नंबर 8588833212 पर WhatsApp करना होगा। हम आपको शुक्रवार शाम तक एक लिंक भेज देंगे। आप अगले दिन सुबह 11:30 बजे के बाद कभी भी उस लिंक पर क्लिक करके हमसे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। इस टाउन हॉल में हम E-20 के मुद्दे में दिलचस्पी रखने वाले सभी एक्सपर्ट्स, E-20 के सभी पीड़ितों और उन सभी लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, और सभी को अपनी बात रखने का मौका देंगे। इसके साथ ही हम आगे की स्ट्रैटेजी भी तय करेंगे कि सरकार को यह E-20 वापस लेने के लिए कैसे मजबूर किया जाए।
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में टाउन हॉल में हिस्सा लें। अगर वे खुद आना चाहते हैं, तो खुद आ सकते हैं और अगर वे वर्चुअली जुड़ना चाहते हैं, तो वर्चुअली जुड़ सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की है। इसमें 2 लाख से ज़्यादा लेटर मिल चुके हैं, जिन्हें लेकर मैं अगले हफ़्ते प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























