
बॉलीवुड ARIJIT SINGH लाइव शो आज PANCHKULA मे
एक जादुई शाम के लिए तैयार हो जाइए… ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
इन गेट से होगी इंट्री, ये रूट रहेंगे बंद
चंडीगढ़, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आज बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट होगा। ग्राउंड में स्टेज तैयार हो गया है। इस कार्यक्रम की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं. इस म्यूजिकल इवनिंग में अरिजीत सिंह के फैन्स की भारी भीड़ होने के अंदेशे के चलते पंचकूला पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक और पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात मुकेश कुमार की अगुआई में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
डीसीपी मुकेश मल्होत्रा के निरीक्षण के बाद पार्किंग और इंट्री पॉइंट का रूट भी तय हो गया। 16 फरवरी को होने वाले लाइव कंसर्ट देखने के लिए दर्शक इन रूटों से आकर इंट्री गेट तक पहुंच सकते हैं। शालीमार ग्राउंड के आसपास के एरिया में कुल 6 पार्किंग बनाई गई हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात एक इवेंट कर्मी ने बताया कि पार्किंग और ग्राउंड के आसपास के एरिया में जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं मेन स्टेज के पास चारों तरफ से सुरक्षा घेरा भी बना दिया गया है। इनके अंदर बाउंसर समेत पुलिस की तैनाती रहेगी।
इवेंट में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी पूरे शो पर नजर रखने के लिए टीम तैनात किए जाएगी। यह टीम शो शुरू होने से लेकर खत्म होने तक दर्शकों पर नजर रखेगी।
लाइव कंसर्ट में इंट्री के लिए चार और एग्जिट के लिए दो गेट बना दिए गए हैं। सभी इंट्री पॉइंट पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा शो में प्राइवेट बाउंसर की भी तैनाती रहेगी। शालीमार चौक की तरफ से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग सेक्टर-6 और 5 मार्केट में बनी है। शहर के लोगों के लिए ग्राउंड के पीछे वाले हिस्से के कुछ भाग को पार्किंग के लिए तय किया गया है। शो में 14 हजार से अधिक भीड़ आने की संभावना है। भीड़ मैनेजमेंट के लिए बैरिकेड लग गए हैं।
शालीमार ग्राउंड के आसपास एरिया जैसे सेक्टर-7, 8, 9 और 10 की मार्केट पार्किंग के लिए तय की गई हैं। वहीं, ग्राउंड के पीछे वाले भाग सेक्टर-5 और 6 के हिस्से को पार्किंग के लिए तय किया गया है। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की तरफ जाने वाली सडक़ की डिवाइडिंग रोड पर पार्किंग होगी।
पुलिस ने जानकारी दी है कि शालीमार ग्राउंड की तरफ आने वाले मार्ग दोपहर 12 बजे से बंद रहेंगे। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सांकला चौंक (बेलाविस्टा) से गीता गोपाल चौक (शालीमार चौंक) और तवा चौंक से गीता गोपाल चौंक पूरी तरह बंद रहेंगे। जिस किसी को इस रूट से निकलना हो वह दूसरे रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।