IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट आज से
5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर
चंडीगढ़, 10 जुलाई (विश्व समाचार) IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट आज (10 जुलाई) से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस 3:00 बजे होगा। गौरतलब है कि मौजूदा 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से जीता था। जबकि भारत ने दूसरा टेस्ट 336 रनों से जीता था। तीसरे टेस्ट से एक दिन पहले, इंग्लैंड ने बुधवार को अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी।
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्सी, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।























