Punjab Crime News: इस जिले मे दिनदहाडे युवक की गोलियां मारकर हत्या
पुलिस जांच मे जुटी
अमृतसर, 13 जून (विश्ववार्ता) Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर में एक युवक की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है। हमलावरों ने युवक पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Amritsar youth shot dead
मृतक की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसकी पांच महीने की बेटी थी। DCP आलम विजय ने कहा कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस अलग-अलग सुरागों पर नजर रख रही है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों को देख रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























