
Afghanistan में Earthquake के बाद सामने आने लगी बर्बादी की तस्वीरे
मौत का आंकडा बढता हुआ
600 से ज्यादा लोग समाये मौत के मुंह मे
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) Afghanistan में भूकंप से भयानक तबाही मची है। देर रात आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में ही था। जिसके चलते Afghanistan को जाल-माल का भारी नुकसान हुआ। जो रिपोट्र्स सामने आ रहीं हैं, उनमें बताया जा रहा है कि इस भीषण भूकंप के चलते अफगानिस्तान में कई इमारतों और घर-मकानों को ढहते देखा गया। जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत अब तक हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
Afghanistan earthquake more than 600 people died tremors felt delhi ncr
वहीं इस भयंकर आपदा में 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही अभी भी लोगों को रेसक्यू करने का काम किया जा रहा है। कई लोग इधर-उधर मलबों में अभी भी दबे हुए हैं और लापता हैं। वहीं Afghanistan में आए भूकंप की वजह से पाकिस्तान और उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर समेत कई उत्तरी इलाके भी कांप उठे हैं। काबुल से दिल्ली-हृष्टक्र तक धरती थर्राई है। दिल्ली-हृष्टक्र में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
Afghanistan में 6.3 तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद भी भूकंप पर भूकंप आए जा रहे हैं। अफगानिस्तान में रात 1 बजकर 8 मिनट के आसपास 4.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके बाद 1 बजकर 59 मिनट के आसपास 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। इसके बाद 3 बजकर 3 मिनट के आसपास एक बार फिर 5.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी तरह सुबह 5 बजकर 16 मिनट के आसपास फिर से 5.0 तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके बाद सुबह 8 बजे के करीब फिर से 5.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे।
अफगानिस्तान में जब 2000 लोगों की मौत हुई
बता दें कि, इससे पहले भी अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप से कई लोग मारे जा चुके हैं। यहां अधिकतर भूकंप आता है और लोगों को मौत के घाट उतार देता है। पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान में भूकंप/प्राकृतिक आपदा का प्रकोप बहुत तेज़ी से बढ़ा है। यानि तालिबान शासित अफगानिस्तान भूकंप की तबाही बार-बार झेल रहा है। याद रहे कि अक्तूबर 2023 में अफगानिस्तान में बहुत भीषण भूकंप आया था। जिसके चलते भारी तबाही हुई थी। भूकंप में लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप की तीव्रता भए 6.3 मापी गई थी।























