HSSC CET Free Bus: हरियाणा CET एग्जाम देने जाने वाले अभ्यर्थी को फ्री बस सुविधा
मुख्यमंत्री सैनी ने जारी किया बयान
CET के लिए बसों की बुकिंग शुरू, 9.14 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड,
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा में (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 की दूसरी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बस सुविधा के लिए युवाओं के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस फ्री सब सर्विस के बारे में खुद जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एडवांस बुकिंग का लिंक शेयर करते हुए लिखा “अभ्यर्थी ध्यान दें आगामी 26-27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा मुफ्त बस सर्विस की सुविधा दी जाएगी। जिसके जरिए अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।”
हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह तक करीब 11 घंटों में 9.14 लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं, प्रवेश पत्र डाउनलोड होने की प्रक्रिया शुरू होते ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा के लिए पोर्टल के माध्यम से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान जारी करके कहा कि परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापसी के लिए 9200 बसों का संचालन होगा। प्रदेश में सीईटी की दूसरी परीक्षा आयोजित होगी और इसके लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बस सुविधा के लिए युवाओं के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान हरियाणा रोडवेज के अलावा प्राइवेट स्कूलों की बसों का भी उपयोग होगा। परीक्षा के लिए महिला परीक्षार्थी के साथ एक परिवार का सदस्य भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। वहीं, राज्य परिवहन निगम ने हिसार, नारनौल और झज्जर जिलों के रोडवेज डिपो पर एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगा दी है।
























