
हरियाणा CET को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, आज आएगा फैसला
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता)हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 और 27 जुलाई को काॅमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी न होने और इसके चलते परीक्षा से वंचित होने की दलील देते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। इस पर आज सुनवाई होगी।
याचिकाकर्ताओं ने आयोग को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति देने तथा एडमिट कार्ड जारी करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन पत्र समय पर भरा था और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए थे। फीस का भुगतान भी किया और फार्म को अंतिम रूप से जमा कर दिया। इसके बावजूद उन्हें कुछ कारणों से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है और उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है।