पंजाब पुलिस को बडी सफलता: अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को दबोचा
डीजीपी पंजाब ने टवीट के माध्यम से दी
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता अनिल जीत सिंह कंबोज पर हुए हमले के मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हमले के पीछे कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके का हाथ था।
हीं यह जानकारी भी सामने आई है कि विदेश में बैठे लंडा गैंग ने इस साजिश को रचा था और पुलिस ने इस मामले में गुरलाल, खुशप्रीत और गुरमन नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि एक बड़ी सफलता के तहत मोगा पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में कनाडा आधारित गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा हरिके द्वारा रची गई एक टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया और तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. अनिलजीत कम्बोज को मारने के इरादे से लखवीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के निर्देशों पर काम कर रहे थे।






















