Aam-Aadmi-Partys की स्टार प्रचारकों की सूची जारी
kejriwal और मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल
चंडीगढ़, 12 सितंबर (विश्व समाचार) हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से सूची में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित कुल 40 नाम शामिल है। वही हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में नौ कैंडिडेट का ऐलान किया है। पार्टी ने इससे पहले 61 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे। अब कुल संख्या 70 पहुंच गई है।
चौथी सूची में कुल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें एक टिकट बदला गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से पहली सूची में 20 प्रत्याशी, दूसरी में नौ और तीसरी में 11 उम्मीदवारों का एलान किया था। अब पिछले में से एक बदलकर 20 नए नाम घोषित किए हैं। ऐसे में अब कुल संख्या 70 पहुंच गई है।























