Big Breking News: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ क्रैश …6 लोग थे सवार
बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें 5 यात्री और एक पायलट समेत 6 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने ही सबसे पहले DM चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 यात्री सवार थे जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
-विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चमोली।
इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















