
India and New Zealand के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ऑकलैंड T20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI ? …
सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है भारतीय टीम
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम के पास अब अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या टीम प्रबंधन कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ या अलग-अलग मौका देगा? वहीं, चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहे ईशान किशन की उपलब्धता और तेज गेंदबाजी में बदलाव पर भी नजरें रहेंगी। चौथा टी20 भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन*, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जेमीसन।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















