केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को दी मंजूरी
चंडीगढ, 28 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी को औपचारिक मंजूरी दे दी है। बढ़ती महंगाई के बीच लिए गए इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वित्तीय निर्णय को मंजूरी दी गई। केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते और राहत के मद में कुल 10,016 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















