Big Breaking news: Trains, Metro बंद, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार …
ये नहीं कि मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें- Supreme Court
चंडीगढ 09 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि कल यानि की दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द करने के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वकीलों ने दलील दी कि प्रदर्शन की आशंका के चलते पूरे शहर को बंद नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंध लगाने से पहले सभी पक्षों को सुनना जरूरी है।
CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.’ सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी प्रशासन की ओर से मेट्रो रेल सेवाएं बंद करने के फैसले पर थी. शीर्ष अदालत का कहना था कि पुलिस और प्रशासन को ताकत के बेजा इस्तेमाल से बचना चाहिए और उसे आनुपातिक (Proportionate) कार्रवाई करनी चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















