USA में पंजाबी युवक गिरफ्तार, 40 kg कोकीन और पिस्टल बरामद
चंडीगढ़, 8 सितंबर (विश्व वार्ता): पंजाब के रहने वाले कंवलप्रीत (50) को USA के कैलिफोर्निया में पुलिस और FBI के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। उस पर इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट चलाने और पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट की आड़ में कोकीन सप्लाई करने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी के ठिकानों पर रेड के दौरान 40 kg कोकीन, कई पिस्टल और बड़ी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुए। आरोप है कि वह पिज़्ज़ा डिलीवरी के बहाने कोकीन और मेथ जैसे ड्रग्स सप्लाई करता था और इस तरह उसने एक बड़ा नेटवर्क बना लिया था। Punjabi youth arrested
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कथित तौर पर बिना वैलिड डॉक्यूमेंट्स के US में रह रहा था। अधिकारियों का आरोप है कि वह अपने रेस्टोरेंट बिजनेस की आड़ में लंबे समय से गैर-कानूनी ड्रग्स का धंधा चला रहा था। पुलिस ने ड्रग्स के साथ हथियार भी बरामद किए हैं। अब आरोपी के खिलाफ ड्रग ट्रैफिकिंग, हथियार और इमिग्रेशन से जुड़े गंभीर आरोपों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अगर दोषी साबित होता है, तो उसे लंबी जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। news hindi news
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























