टाटा ग्रुप की कंपनी को छोड़ना होगा यह देश, राष्ट्रपति ने कामकाज बंद करने का दिया आदेश
100 साल से इस देश में थी टाटा की ये कंपनी
राष्ट्रपति ने कहा- क्या हम गुलाम हैं ?
दिल्ली, 4 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स मगाडी को देश छोड़ने का आदेश देने की बात कही है। उनका आरोप है कि कंपनी ने लेक मगाडी में एक सदी से अधिक समय तक कारोबार करने के बावजूद पर्याप्त निवेश नहीं किया। यह घटनाक्रम 28 जुलाई को टाटा केमिकल्स मगाडी के खनन संचालन को कथित तौर पर खनन कानूनों का पालन न करने के आरोप में निलंबित किए जाने के बाद सामने आया है। केन्या सरकार अब इस क्षेत्र में दो नई कंपनियां लाने, निवेश बढ़ाने, स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने की तैयारी कर रही है। kenyas president william ruto asks tata chemicals to stop its operations in country
राष्ट्रपति रुतो ने अपने एक बयान में बेहद सख्त लहजे का इस्तेमाल किया. टाटा केमिकल्स के काम करने के तरीके पर निशाना साधते हुए उन्होंने सीधे तौर पर पूछा, क्या हम दूसरे लोगों के गुलाम हैं? उनका यह बयान साफ दिखाता है कि केन्या की सरकार अब विदेशी कंपनियों से स्थानीय स्तर पर विकास की उम्मीद कर रही है।
राष्ट्रपति रुतो ने काजियाडो (Kajiado) इलाके में कंपनी के कामकाज की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, टाटा कंपनी के पास 100 साल का कॉन्ट्रैक्ट था, लेकिन उन्होंने काजियाडो में कुछ भी निर्माण नहीं किया।
अपनी आगे की रणनीति बताते हुए रुतो ने कहा कि हम यहां जो दो नई कंपनियां लाएंगे, वे स्थानीय स्तर पर काम करेंगी. इनमें से एक कंपनी काजियाडो में glass बनाने की बड़ी फैक्ट्री लगाएगी. वहीं, दूसरी कंपनी इसी इलाके में केमिकल्स बनाने का काम करेगी, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























