
Haryana Murder Case: इस जिले मे दिन दहाडे जिम संचालक की हत्या का मामला आया सामने
गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 11 जून, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के हिसार जिले के हांसी कस्बे में दिनदहाड़े एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है。फव्वारा चौक के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया hansi gym owner kapil murder
वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है। haryana crime news
हरी बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बदमाशों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेहू की हत्या हरी बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमान सिंधू और विक्रम क्रीडान’ ने मिलकर करवाई है।
गैंगस्टरों ने पोस्ट में लिखा…
हमारे सुंदर भाई हांसी ने उसे दो बार समझाया भी था, लेकिन उसके समझ में नहीं आया। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हमें सबका पता है।”
इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ हत्या की जिम्मेदारी ली गई है, बल्कि अन्य विरोधियों और दुश्मनों का साथ देने वालों को भी बेहद खौफनाक लहजे में चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि जिन-जिन लोगों को फोन किए गए हैं, वे समय रहते लाइन पर आ जाएं, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। पोस्ट में आगे लिखा,
अगर टाइम रहते लाइन पे नहीं आए तो गोली कभी भी किसी साइड से आ सकती है। जो हमारे दुश्मनों के साथ बैठे हैं, उनका साथ देकर अपने आप को शहर का नवाब समझ रहे हो, जल्दी ही तुमसे मुलाकात होगी। तुमसे तुम्हारी मौत तुम्हारे घर की चौखट पे दस्तक दे रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















