Haryana News: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसान और पुलिस आमने-सामने
– किसान बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े
वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे
चंडीगढ़, 22 सितंबर (विश्व वार्ता) – धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के विरोध में मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने GT रोड जाम करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा के साथ मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद किसान जाम करने के लिए आगे बढ़े।
लेकिन जैसे ही किसानों ने बराड़ा रोड पर पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे। कुछ किसान फ्लाईओवर पर भी चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतार दिया। DSP रणधीर ने बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक जारी है। इसके बाद किसानों ने शहीद उधम सिंह स्मारक के पास धरना शुरू कर दिया। SP चंद्रमोहन भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। Haryana: Farmers and Police Face Off Over Delay in Government Paddy Procurement
किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि किसानों पर बल प्रयोग किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उनके पैर में भी चोट आई है। चारुनी ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं, वे मौके पर ही विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने वहां अपना मोर्चा लगा लिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























