Internatioanl News:, Philippines में 7.8 मैग्नीट्यूड का तेज़ भूकंप, मैग्नीट्यूड का आया जोरदार भूकंप
सुनामी की चेतावनी जारी
– इंडोनेशिया और मलेशिया के लिए जारी अलर्ट
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) सोमवार सुबह करीब 7:37 बजे फिलीपींस में 7.8 मैग्नीट्यूड का तेज़ भूकंप आया। इसके साथ ही, भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई घरों को नुकसान पहुंचा है और कई बिल्डिंग्स गिर गई हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भूकंप का सेंटर मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस सिटी से करीब 13 km दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने गहराई 10 km होने का अनुमान लगाया, जबकि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने 7.8 मैग्नीट्यूड और 55 km की गहराई दर्ज की।
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों तक 3 मीटर तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की उम्मीद है। भूकंप की वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई। जनरल सैंटोस सिटी में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। लोकल पुलिस ने एक मौत की पुष्टि की है। राहत और बचाव का काम जारी है। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की अपील की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























