Cricket News : भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन अफगानिस्तान पर कसा शिकंजा
आधी टीम लौटी पेवेलियन
चंडीगढ, 7 जून (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। पहले भारतीय बल्लेबाजों ने विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। मेहमान टीम अभी भी भारत के स्कोर से 451 रन पीछे है। Cricket News india Afghanistan test day 2
25 साल बाद भारतीय गेंदबाज ने डेब्यू टेस्ट ओवर में लिया विकेट
डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















