भारत का UPI अब इस पडोसी देश मे भी चलेगा
– दोनों देशों के बीच पैसे भेजना होगा आसान
नई दिल्ली, चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत और नेपाल के बीच UPI और नेपाल के नेशनल पेमेंट सिस्टम को जोड़ा गया। इससे दोनों देशों के लोगों के लिए बॉर्डर पार पैसे भेजना आसान हो जाएगा। नेपाल के NHCL और भारत के NPCI के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत अब नेपाल में UPI-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। upi link launched between india and nepal
भारत ने 2015 के भूकंप के बाद चल रहे रिकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम के तहत नेपाल को 72 हेल्थ फैसिलिटी और 12 कल्चरल हेरिटेज प्रोजेक्ट भी सौंपे। जयशंकर ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते साझा भरोसे, कल्चरल हेरिटेज और लोगों के बीच गहरे रिश्तों पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, एजुकेशन और डेवलपमेंट कोऑपरेशन लगातार मजबूत हो रहा है। खनल ने भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिसमें रोड-रेल कनेक्टिविटी, पावर ट्रेड, टूरिज्म और कल्चरल कोऑपरेशन बढ़ाने पर चर्चा हुई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























