Cricket News: New Zealand दौरे के लिए Indian टीम का ऐलान
गिल और अय्यर ODI टीम के होंगे कप्तान
नई दिल्ली, चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और ODI टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। बुमराह ODI और T20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऋषभ पंत को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए रखा गया है। गिल के साथ श्रेयस अय्यर को भी ODI फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है। गिल पहले तीन ODI मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैचों में टीम को लीड करेंगे। गिल और उप-कप्तान केएल राहुल को इन दो मैचों के लिए आराम दिया जाएगा। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। इस दौरान टीम पांच T20I, पांच ODI और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहले तीन ODI के लिए भारतीय टीम
टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, व्यास कृष्णा और कुलदीप यादव।
आखिरी दो ODI के लिए श्रेयस अय्यर कप्तान
टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
T20 टीम का ऐलान हो चुका है
T20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























