क्रिकेट: India and West Indies के बीच T20 सीरीज का चौथा मैच आज
– टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे
हैदराबाद, चंडीगढ 14 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया ने अब तक हैदराबाद में खेले गए तीनों T20 मैच जीते हैं। टीम ने 2024 में इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। यह T20 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।
दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 34 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 11 जीते हैं, जिसमें से एक मैच ड्रॉ रहा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI: भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्ट इंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड/क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेस, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























