IND vs WI: तीसरे T20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली
अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए,सीरीज में 2-1 की बढ़त
चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता)India and West Indies के बीच तीसरा T20 मैच रविवार रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। शिमरोन हेटमायर ने 43 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट लिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























