भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच जारी, भारत की पारी लडखडाई
एक ही ओवर मे गंवाए 2 विकेट
जानिये 12 ओवर के खेल के बाद भारत का क्या है स्कोर
चंडीगढ 11 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट पर 144 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 69 रन बनाए। उनके और ईशान किशन के बीच 108 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने एक ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। ईशान 37 और कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए। दोनों को रोस्टन चेज ने आउट किया। India and West Indies continued, India’s innings struggled
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























