
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में हुआ बडा बदलाव
इस खतरनाक गेंदबाज की टीम वापिसी
4 साल के बाद टीम मे लौटा
चंडीगढ 16 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया है। इस तरह उन्होंने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। पुरुष चयन समिति ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है। दरअसल, अर्शदीप सिंह चोटिल हैं जिस कारण उनके पांचवें टी20 में खेलने पर संशय है। ऐसे में एहतियातन भुवनेश्वर को टीम में शामिल किया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू में शनिवार को पांचवां टी20 मैच खेला जाना है। pacer bhuvneshwar kumar added to india s squad
इन बीते चार वर्षों में कई तेज गेंदबाज टीम इंडिया में आए और धीरे-धीरे भुवनेश्वर का नाम गुमनाम होता चला गया। चयन समिति की बैठक में भी भुवनेश्वर के नाम पर चर्चा होनी बंद हो गईं। हालांकि, भुवनेश्वर की कड़ी मेहनत लगातार जारी रही और वह अपने काम में लग रहे। अब न्यूजीलैंड दौरे से पहले भुवनेश्वर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए टीम में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर को टीम में लेना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन न्यूजीलैंड दौरे से पहले उन्हें परखना चाहता है।






















