Punjab and Haryana High Court से CM भगवंत मान को राहत
भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी
चंडीगढ 16 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी मिल गई है। इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखा। इससे पहले पंजाब सरकार ने दौरे की इजाजत रद्द करने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। Punjab and Haryana High Court
केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन पेश हुए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को गंभीर खतरे की खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए केंद्र ने कहा कि विदेश दौरे की इजाजत देते समय सुरक्षा, विदेश नीति और डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल जैसे पहलुओं को ध्यान में रखना होता है।
केंद्र ने यह भी तर्क दिया कि विदेशी सरकार से औपचारिक न्योता और मेजबान देश के साथ तालमेल भी जरूरी है। सरकार के मुताबिक, विदेश नीति से जुड़े फैसलों में कुछ संवेदनशील पहलू होते हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने कहा कि दौरे की इजाजत रद्द करने के कारण नहीं बताए गए। सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री का फ्रांस दौरा पंजाब के खेती और फूड प्रोसेसिंग प्रोडक्ट्स को विदेशी मार्केट में प्रमोट करने के लिए था। हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे का रास्ता साफ हो गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























