International News: US के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत
चंडीगढ 16 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) ओरेगन के बेंड में गुरुवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को एक लोकल नागरिक ने गोली मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर करीब 16 साल का था।
एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, मारे गए बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। मरने वालों में एक टीचर भी शामिल है। उनके परिवारों को बता दिया गया है। गोलीबारी में घायल हुए 7 साल के बच्चे और 54 साल के टीचर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चीफ माइक क्रांट्ज़ ने कहा कि बेंड का रहने वाला हमलावर बंद दरवाजों से फायरिंग करते हुए स्कूल में घुसा था।
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि एजेंसी की टीम मौके पर है। जांच करने वाले अभी यह पता लगा रहे हैं कि हमलावर पहले स्कूल आया था या नहीं। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। घटना से जुड़ी और जानकारी आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























