
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एक्स पर जारी सूचना के अनुसार पुनः परीक्षा पेन-पेपर आधारित मोड में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने स्पष्ट किया कि सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है और इसे केवल उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी किया गया है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।
एनटीए ने कहा कि सभी छात्रों को पहले विकल्प के तौर पर चुने गए शहर देने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। एजेंसी ने आगे उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में नवीनतम जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपडेट रहें। exam
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















