Iran America Relation: मोजतबा खामेनेई का यह पहला बड़ा सार्वजनिक बयान, ईरानी जनता से की अपील
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों देश इस्लामी गणराज्य ईरान को अस्थिर करने और उसे “घुटनों पर लाने” की साजिश रच रहे हैं। यह संदेश ईरान की संसद ‘मजलिस’ की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर जारी किया गया। iran supreme leader says us israel seek to bring nation to its knees
मार्च में सर्वोच्च नेता का पद संभालने के बाद 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई का यह पहला बड़ा सार्वजनिक बयान माना जा रहा है। उन्होंने ईरानी जनता से अपील करते हुए कहा कि देश को बाहरी दबावों का मुकाबला करने के लिए एकजुट और संगठित रहना होगा। मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता Ali Khamenei की जगह ली है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत हो गई थी।Internatioanl News:,
इसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया और क्षेत्र युद्ध जैसी स्थिति में पहुंच गया। इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर से दागे गए चार ड्रोन मार गिराए। साथ ही उस सैन्य ठिकाने पर भी हमला किया गया जहां से पांचवां ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी। बता दें कि मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया और युद्ध की आग भड़क उठी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























