Haryana CM Naib Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
करीब 6 घंटे चली हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई खत्म …
चंडीगढ़, 18 मई, (विश्ववार्ता) Haryana CM Naib Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. बैठक में 27 एजेंडे रखे गए थे जिन पर चर्चा के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है।
युवाओं को राहत : हरियाणा कैबिनेट की बैठक करीब छह घंटे चली जिसमें कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं. बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार ने सूबे के युवाओं को राहत देने का काम किया है। सरकार ने तय किया है कि बीसीए और बीसीबी के प्रमाण पत्रों को वैध माना जाएगा. इसके साथ ही एनसीआर में वाहनों के नियमों में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की गई है. डेयरी फार्मिंग के लिए स्व-सहायता समूह को जमीन मिलेगी. सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई फैसले लिए हैं. एनसीआर में स्वच्छ ईंधन वाले वाहन चलेंगे। Haryana CM Naib Singh Saini
5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य : सीएम ने कहा कि हरियाणा वैश्विक व्यापार का केंद्र बन गया है. हरियाणा को निवेश का गंतव्य बनाना सरकार का उद्देश्य है. मेक इन हरियाणा से प्रदेश अग्रणी बनेगा.ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. 5 लाख करोड़ के नए निवेश का लक्ष्य रखा गया है. 2026-27 की बजट की घोषणाएं पूरी हो रही हैं. 20 हजार रोजगार देना सरकार का लक्ष्य है. 9 अलग-अलग उद्योग नीतियों को मंजूरी दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























