
Iran US Israel War: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी,मचा हड़कंप
सुरक्षा एंजेसियां आई अलर्ट मोड मे
चंडीगढ़, 6 अप्रैल, (विश्व वार्ता) अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास रविवार तड़के गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस को आधी रात के बाद लाफायेट पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिली। यह पार्क व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है। firing near white house in us between iran war
तलाशी अभियान, लेकिन नहीं मिला संदिग्ध
सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे पार्क और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि विस्तृत जांच के बावजूद अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
कई एजेंसियां मिलकर कर रहीं जांच
सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि वे मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट और United States Park Police के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















