
US-Israel-Iran War इजरायली मीडिया का बडा दावा, हमले में ईरान का नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारा गया
चंडीगढ, 26 मार्च (विश्ववार्ता)US-Israel-Iran War ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की एक हमले में मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, यह हमला ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ. हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है International News,
इजरायली मीडिया ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में बंदर अब्बास में तंगसीरी मारे गए।हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि या टिप्पणी नहीं आई है, और इजरायली सेना ने भी हमले पर चुप्पी साध रखी है।
तंगसीरी की बड़ी जिम्मेदारी
अलीरेजा तंगसीरी 2018 से आईआरजीसी नौसेना के कमांडर के पद पर थे। वे ईरान की नौसेना रणनीति के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते थे। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की धमकी और उसकी योजना से उनका नाम जुड़ा था। International News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























