
Weather Barish Mausam हरियाणा में जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम
इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 25 मार्च, (विश्व वार्ता) Haryana Weather : हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मार्च की शुरुआत में बढ़ते तापमान और तपिश से लोगों को राहत मिली हुई है, गर्मी से राहत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है, क्योंकि आने वाले दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले है, जिसके प्रभाव से 26 मार्च को 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
Weather Barish Mausam
पिछले सप्ताह मौसम में हुए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है. दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री के पास पहुंच चुका है, जिससे राज्य में मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के द्वारा 25 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस सप्ताह राज्य में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके असर से अलग- अलग दिनों में बारिश की संभावना है. पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज- चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।























